रांची जिला सीनियर वुशू चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रांची: रांची जिला वुशू संघ के तत्वावधान में रविवार को मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के वुशू हॉल में रांची जिला सीनियर वुशू चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न क्लबों एवं विश्वविद्यालयों के लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन सुनील सूर्यांत थे। विशिष्ट अतिथियों में एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, झारखंड वुशू एसोसिएशन के सचिव शैलेन्द्र नाथ दुबे, संजय साहू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के तकनीकी संचालन में दीपक गोप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
रांची जिला वुशू संघ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता परिणाम
बालिका वर्ग
स्वर्ण पदक विजेता:
गंगा लोहार, कंचन कुमारी, ज्योति कुमारी, वर्षा रानी, अपर्णा कुजूर, आस्था उरांव, पूर्णिमा लिंडा, तनुश्री, प्रिया गाड़ी, सोनी मिंज एवं अंजना कुमारी महतो।
रजत पदक विजेता:
पल्लवी गाड़ी एवं सोनाली कुमारी।
कांस्य पदक विजेता:
निशा माघईया।
बालक वर्ग
स्वर्ण पदक विजेता:
त्रिलोचन बेदिया, जितेन्द्र महतो, फनीभूषण बेदिया, सुंदरम तिग्गा, लक्ष्य कुमार, कमल नयन, चुम्बरु बिरुआ, एल. प्लेटो दीप सिंह एवं आशीष कुमार साहू।
रजत पदक विजेता:
ध्रुव, करमचंद लकड़ा, हर्ष राज, बासुदेव टोप्पो, राकेश टोप्पो एवं अमित एक्का।
कांस्य पदक विजेता:
सचिन कुमार वर्मा, मनीष पाहन एवं मनीष मुंडा।
