राज्यस्तरीय कराटे ब्लैक बेल्ट परीक्षा का परिणाम घोषित, 31 खिलाड़ी हुए सफल

चाईबासा, 13 जुलाई: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम में जेकेएआई झारखंड द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर एवं ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। परीक्षा में शामिल 31 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की, जिनमें चार खिलाड़ियों को द्वितीय डॉन तथा 27 खिलाड़ियों को प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई।
प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 150 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्लैक बेल्ट डिप्लोमा परीक्षा का संचालन जेकेएआई इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर, मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवं परीक्षक सिहान आनंद रत्ना (ब्लैक बेल्ट सातवीं डॉन, जापान) ने किया।
परीक्षा के सफल संचालन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह (ब्लैक बेल्ट छठवीं डॉन, जापान) तथा डॉ. अमरेश अनीश (ब्लैक बेल्ट तृतीय डॉन, जापान) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन किहोन, काता और कुमीते के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता में द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट वर्ग में तनुश्री यादव ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट वर्ग में भाविनी कुमारी और सौरभ बिरुली संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए।
द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में तनुश्री यादव, विना मुंडा, अमन तियु और आयन तियु शामिल हैं।
प्रथम डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वालों में सुप्रिया कुमारी, आशी प्रिया, आफशीन फातिमा, स्नेहा सोय, वैदिका सहाय, जोशीना तुबीड, जिकरा हयात, भाविनी कुमारी, अंतरा कुमारी, प्रियंका कारवा, सिमरन सिद्धू, समृद्धि जारिका, खनक कारवा, सनाया बोदरा, दीक्षा सुंडी, भूमिका बिरुली, अनुग्रह प्रेम गुड़िया, अंश मछुवा, माहिर विल्सन गागराई, समर सिंह कुंटिया, जीत बलराज तांती, अमन बारी, सौरभ बिरुली, रूबेन हेरेंज, लॉरेंस पूर्ति, सीनूराम ईचागुटू और आयुष देवगम शामिल हैं।
जेकेएआई झारखंड के मुख्य प्रशिक्षक एवं परीक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ब्लैक बेल्ट केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का प्रतीक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
