Home

29वीं सब-जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता: बालिका वर्ग में रांची बनी चैंपियन

रांची। 29वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 के बालिका वर्ग में रांची जिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल, अनुशासन और मजबूत टीम भावना का परिचय देते हुए खिताब अपने नाम किया।

विजेता रांची टीम में अनुष्का तिर्की, अंजू तिर्की, होलिका तिर्की, रीमा कुमारी, सौम्या शीला बागे, कोमल कुमारी, रिया सुमन मिंज, रेशमा कुमारी, अंशु तिर्की, अनीशा टोप्पो, रोशनी किस्पोट्टा, रितिका कुमारी, अस्मिता लकड़ा, परिणीता तिर्की, शिवानी लकड़ा और सपना तिर्की शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान लगातार शानदार प्रदर्शन कर रांची को चैंपियन बनाया।

इस उपलब्धि में टीम की कोच अंशु अनु टोप्पो और टीम मैनेजर प्रीति केरकेट्टा की अहम भूमिका रही। उनके प्रभावी प्रशिक्षण, रणनीति और कुशल टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

टीम की ऐतिहासिक सफलता पर द रांची जिला खो-खो संघ के मुख्य निदेशक मुकेश कुमार, सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव विजय पॉल तिर्की तथा कोषाध्यक्ष संगीता कुमारी ने खिलाड़ियों, कोच और टीम मैनेजर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची की यह टीम भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेगी। साथ ही संघ ने कहा कि जिले में खो-खो खेल के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए उसके प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *