Home

रांची जिला योग चैंपियनशिप कल से, तैयारियां पूरी

11-12 जुलाई को जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम में होगी प्रतियोगिता, 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग

रांची। रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 11 एवं 12 जुलाई को जीडी गोयंका स्कूल, नामकुम में किया जाएगा। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन सचिव राहुल पोद्दार ने बताया कि प्रतियोगिता में रांची जिले के 500 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ी 11 विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे होगा। पहले दिन सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं 12 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं शुरू होंगी।

दूसरे दिन अपराह्न 3:00 बजे से योग टाइटल स्पर्धा का आयोजन होगा। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस जिला चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर रांची जिला योग टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी चाईबासा में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

आयोजकों ने जिले के सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *