Home

16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप की तैयारी शुरू, 15 जुलाई से लगेगा विशेष प्रशिक्षण शिविर

चयनित 41 खिलाड़ियों को 15 जुलाई तक रांची में रिपोर्ट करने का निर्देश, प्रदर्शन के आधार पर चुनी जाएगी अंतिम 18 सदस्यीय टीम

रांची। हॉकी झारखंड ने 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 22 जून को रांची में आयोजित चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए 15 जुलाई से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होगा।

हॉकी झारखंड की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित सभी खिलाड़ियों को 15 जुलाई को दोपहर 1 बजे तक आवश्यक खेल सामग्री एवं व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुओं के साथ हॉकी झारखंड कार्यालय, मोराबादी में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

प्रदर्शन के आधार पर होगी अंतिम टीम की घोषणा

हॉकी झारखंड ने स्पष्ट किया है कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। इसी आधार पर 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026 के लिए 18 सदस्यीय अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।

चयन ट्रायल के बाद कुल 41 खिलाड़ियों को शिविर के लिए चुना गया है। इनमें एसएआई रांची, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) रांची एवं सिमडेगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, गुमला तथा एनटीएचए के खिलाड़ी शामिल हैं।

हॉकी झारखंड ने सभी चयनित खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने की अपील की है, ताकि राज्य की मजबूत टीम तैयार कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

विशेष प्रशिक्षण शिविर हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची

क्र.सं.खिलाड़ी का नामकेंद्र/स्थान
1फगुवा होरोसी.ओ.ई., रांची
2निकोलस टोपनोसी.ओ.ई., रांची
3परदेशी मुंडासी.ओ.ई., रांची
4अंकित एक्कासाई, रांची
5विजय भोयसाई, रांची
6राहुल प्रधानसाई, रांची
7असीम एक्कासिमडेगा
8रोहित प्रधानसिमडेगा
9जीवन पूर्तिसी.ओ.ई. एवं सिमडेगा
10एंथनी एस. पूर्तिपश्चिमी सिंहभूम
11संजीत एक्कासाई, रांची
12जॉन जयवंत धाहसाई, रांची
13बिमल उरांवसी.ओ.ई., रांची
14अनुकेत केरकेट्टासी.ओ.ई., सिमडेगा
15आनंद लकड़ासी.ओ.ई., रांची
16निशांत अनुप सुरिनसी.ओ.ई., रांची
17अनुज एक्कासी.ओ.ई., सिमडेगा
18असीबा हेम्ब्रमखूंटी
19मनीष कुजूरएस.टी.सी., गुमला
20अंकित बरवारएस.टी.सी., खूंटी
21अंकित हेम्ब्रमएस.टी.सी., खूंटी
22सुंदर पूर्तिएस.टी.सी., खूंटी
23सुलेमान नागसी.ओ.ई., सिमडेगा
24हिबार सुरिनसी.ओ.ई., रांची
25नमन भेंगरासाई, रांची
26कंचन भेंगरासाई, रांची
27विवेक सोयसी.ओ.ई., रांची
28आश्रय लुगुनसी.ओ.ई., रांची
29अरुण उरांवसाई, रांची
30घुरन लोहराएन.टी.एच.ए.
31जोलेन टोपनोएन.टी.एच.ए.
32ग्लेडशन भेंगराएन.टी.एच.ए.
33अमन तिग्गाएन.टी.एच.ए.
34प्रिंस साहूएन.टी.एच.ए.
35अनमोल कोंगारीएन.टी.एच.ए.
36साइमन डोडरेएन.टी.एच.ए.
37गंगा टोपनोएन.टी.एच.ए.
38टिंटस हेम्ब्रमएन.टी.एच.ए.
39पात्रस हासाएन.टी.एच.ए.
40सुजीत केरकेट्टाएन.टी.एच.ए.
41साबियन किरोएन.टी.एच.ए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *