7 साल बाद 25 जुलाई को होगा झारखंड तीरंदाजी संघ का चुनाव, अर्जुन मुंडा के रांची आवास पर होगी निर्वाचन प्रक्रिया

रांची: करीब सात वर्षों के लंबे इंतजार के बाद झारखंड तीरंदाजी संघ (Jharkhand Archery Association) का चुनाव 25 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्व मुख्यमंत्री एवं तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा के रांची स्थित आवास पर संपन्न होगी। इस संबंध में चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों से राज्य के विभिन्न जिला तीरंदाजी संघ लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे थे। लंबे समय तक चुनाव नहीं होने को लेकर खेल जगत में असंतोष भी देखने को मिला। अब चुनाव की घोषणा के बाद तीरंदाजी से जुड़े खिलाड़ियों और जिला संघों में नई उम्मीद जगी है।
गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा वर्ष 2019 से झारखंड तीरंदाजी संघ का नेतृत्व कर रहे हैं और बाद में वे Archery Association of India के भी अध्यक्ष चुने गए थे।
