Home

संविधान की प्रस्तावना एवं नागरिक कर्तव्यों पर राष्ट्रीय सेमिनार 5 जुलाई को

रांची। भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा नागरिकों की जिम्मेदारियों पर चर्चा को लेकर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स (आईएएल), झारखंड चैप्टर की ओर से एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। “Preamble of the Constitution of India and It’s Citizen” विषयक यह कार्यक्रम 5 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से रांची के पुरुलिया रोड स्थित एक्सआईएसएस ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

इस सेमिनार में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कल्याण मंत्री हफीजुल हसन तथा झारखंड के एडवोकेट जनरल रोहिताश्व राय मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा एवं न्यायमूर्ति एस.एन. पाठक भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

आयोजकों के अनुसार सेमिनार का मुख्य उद्देश्य संविधान की प्रस्तावना के महत्व, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में संविधान की प्रासंगिकता पर व्यापक विमर्श करना है। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न बार एसोसिएशनों से जुड़े अधिवक्ताओं, विधि विशेषज्ञों एवं बुद्धिजीवियों की भागीदारी अपेक्षित है।

कार्यक्रम के दौरान संविधान निर्माताओं की सोच, लोकतंत्र की मजबूती तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों पर भी चर्चा की जाएगी। सेमिनार में न्यायपालिका, प्रशासन और समाज के बीच संविधान की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श होगा।

इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स, झारखंड चैप्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का समन्वय हॉफमैन लॉ एसोसिएट्स द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *