Home

पुंदाग में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 70 लोगों ने उठाया लाभ

श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और ए.आर. हेल्थ केयर की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं ए.आर. हेल्थ केयर पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान कुल 70 लोगों के ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), कोलेस्ट्रॉल तथा वजन की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है।

स्वास्थ्य जांच शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रविंद्र कुमार, अरुण कुमार एवं विकास पासवान की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना की।

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि शिविर के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडे, मधुसूदन जाजोदिया, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, अंजनी अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, सुरेश चौधरी, पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन कुमार पोद्दार, ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट और ए.आर. हेल्थ केयर की पहल, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं ए.आर. हेल्थ केयर पॉलीक्लिनिक एंड डायग्नोस्टिक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान कुल 70 लोगों के ब्लड शुगर, रक्तचाप (बीपी), कोलेस्ट्रॉल तथा वजन की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र प्रसाद ने लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, जिससे उनका प्रभावी उपचार संभव हो पाता है।

स्वास्थ्य जांच शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में रविंद्र कुमार, अरुण कुमार एवं विकास पासवान की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनकी सेवाओं की सराहना की।

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि शिविर के प्रति लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराकर आवश्यक चिकित्सकीय जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य एवं सेवा कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, पुजारी अरविंद पांडे, मधुसूदन जाजोदिया, संजय सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, नंदकिशोर चौधरी, अंजनी अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विष्णु सोनी, प्रभास गोयल, सुरेश चौधरी, पवन कुमार अग्रवाल, सुरेश भगत, पवन कुमार पोद्दार, ज्ञान प्रकाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनसेवा कार्यक्रमों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *