पूर्वी सिहंभूमि

टीएमएच में भर्ती विधायक पूर्णिमा साहू से मिले सरयू राय और दुलाल भुईयां

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू पिछले दो दिनों से टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में चिकित्सकों की निगरानी में उपचाररत हैं। ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।

स्वास्थ्य का लिया जायजा, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

शुक्रवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां टीएमएच पहुंचे। दोनों नेताओं ने अस्पताल में पूर्णिमा साहू से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उपचार कर रहे चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

गुलदस्ता भेंट कर जताई शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान सरयू राय और दुलाल भुईयां ने विधायक पूर्णिमा साहू को गुलदस्ता भेंट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उचित उपचार और चिकित्सकों की देखरेख में वह जल्द स्वस्थ होकर अपने जनप्रतिनिधि दायित्वों का निर्वहन करने लौटेंगी।

शुभचिंतकों का लगा रहा तांता

अस्पताल में दिनभर पूर्णिमा साहू के शुभचिंतकों और समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *