Home

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखंड ओलंपिक संघ आयोजित करेगा योग शिविर

खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 9 बजे से झारखंड ओलंपिक संघ कार्यालय के निकट स्थित वुशु हॉल, रांची में योग शिविर एवं योग प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन झारखंड ओलंपिक संघ और रांची जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

योग के प्रति जागरूकता फैलाने का उद्देश्य

आयोजित योग शिविर में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान नियमित जीवन में योग के महत्व, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को लेकर जागरूकता फैलायी जाएगी।

खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से भागीदारी की अपील

रांची जिला ओलंपिक संघ के महासचिव शैलेंद्र नाथ दूबे ने सभी खेल संघों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *