खूंटी

मोहर्रम को लेकर कर्रा थाना में शांति समिति की बैठक

खूंटी । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को कर्रा थाना परिसर स्थित स्वागत कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी (सीओ) अन्वेषा ओना ने की।

बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने मोहर्रम के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।

मुहर्रम कमेटी कर्रा के सदस्यों से जुलूस के रूट मैप और कार्यक्रम की समय-सारिणी की जानकारी ली गई। तोरपा इंस्पेक्टर मोहन कुमार ने कहा कि मोहर्रम जुलूस एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने सभी आयोजकों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और आपसी सहयोग के साथ मनाने का संकल्प लिया।

बैठक में कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार वन, सब इंस्पेक्टर बीरबल, सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार टू सहित कई पुलिस अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। इनमें विनोद प्रसाद सोनी, मेहंदी हसन, परवेज खान, मनोज धान, नगेन्द्र सिंह, दिलीप सिन्हा और कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *