अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप चयन ट्रायल के लिए प्रियंका महतो और कोच राजीव यादव हरियाणा रवाना
रांची: झारखंड की उभरती हुई महिला पहलवान प्रियंका महतो अंडर-17 सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने हेतु अपने प्रशिक्षक राजीव यादव के साथ हरियाणा के सोनीपत के लिए रवाना हो गई हैं। चयन ट्रायल का आयोजन 14 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित आईजी स्टेडियम में किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली प्रियंका महतो (JSSPS) ने इस चयन ट्रायल के लिए क्वालीफाई किया है। अब वह भारतीय टीम में स्थान बनाने के उद्देश्य से अपनी चुनौती पेश करेंगी।
चयन ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को 27 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अजरबैजान की राजधानी में आयोजित अंडर-17 सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
प्रियंका महतो के चयन ट्रायल में भाग लेने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष , खेल निदेशक , अभिभावक रवि कुमार, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, JSSPS के सीईओ एन.के. झा, विजय शंकर सिंह सहित राज्य के विभिन्न जिला कुश्ती संघों के पदाधिकारियों, झारखंड राज्य कुश्ती परिवार तथा खेल विभाग के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
झारखंड कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रियंका महतो चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगी। यह उपलब्धि झारखंड में महिला कुश्ती के बढ़ते स्तर और खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है।
