जापान में अंपायरिंग कर लौटीं झारखंड की बेटी नीतू कुमारी का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
रांची: झारखंड के लिए गर्व का क्षण तब आया जब जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में अंपायरिंग कर लौटीं झारखंड की बेटी का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे राज्य में खुशी और उत्साह का माहौल है।
नीतू कुमारी ने 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान के में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंपायरिंग की। इस उपलब्धि के साथ वह झारखंड की दूसरी महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर के रूप में पहचान बनाने में सफल हुई हैं। रांची के हरदाग क्षेत्र की रहने वाली नीतू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन किया है।
रांची एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए खेल प्रेमियों और हॉकी से जुड़े पदाधिकारियों की बड़ी संख्या मौजूद रही। इस अवसर पर हॉकी झारखंड की कोषाध्यक्ष एवं राज्य की पहली महिला अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर , सलोमी गुड़िया, विनय जी, नीतू की माता दुलारी टोपनो सहित कई लोगों ने उन्हें बुके और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
स्वागत समारोह के दौरान नीतू कुमारी ने कहा कि जापान में अंतरराष्ट्रीय मंच पर अंपायरिंग करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, प्रशिक्षकों, तथा को दिया।
हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों ने नीतू की उपलब्धि को राज्य के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि नीतू की सफलता झारखंड की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और अधिक से अधिक युवा खिलाड़ी तथा अंपायर खेलों में अपना भविष्य बनाने के लिए आगे आएंगे।
नीतू कुमारी की यह उपलब्धि न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारतीय हॉकी जगत के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई जा सकती है।
