खेल

झारखंड अंडर-23 एवं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन, COE बना टीम चैंपियन

बोकारो, 8 जून। बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेक्टर-2/ए, बोकारो में आयोजित झारखंड अंडर-23 एवं सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन स्टाइल एवं महिला फ्री स्टाइल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है और वे राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा, लोहरदगा कुश्ती संघ के अध्यक्ष महादेव उरांव, सचिव अजीत भगत, गिरिडीह जिला कुश्ती संघ के सचिव युगल किशोर, कोडरमा जिला सचिव आकाश सेठ, गुमला जिला सचिव निलेश कुमार साहू, सरायकेला-खरसावां के कोषाध्यक्ष सुरेश नारायण चौधरी सहित मृत्युंजय नाथ चौधरी, राजू कुमार, प्रकाश सिंह बादल, विकास च्यवन एवं राहुल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण-पत्र एवं टीम चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

टीम चैंपियनशिप परिणाम

  • प्रथम स्थान : COE – 355 अंक
  • द्वितीय स्थान : साहिबगंज – 235 अंक
  • तृतीय स्थान : बोकारो – 205 अंक

स्वर्ण पदक विजेता (ग्रीको-रोमन शैली)

  • 55 किग्रा – अंजीत कुमार मुंडा
  • 60 किग्रा – अभिषेक कुमार
  • 63 किग्रा – आकाश कुमार महतो
  • 67 किग्रा – आशीष कुमार (COE)
  • 72 किग्रा – रोहित कुमार (COE)
  • 77 किग्रा – प्रिंस कुमार सिंह (साहिबगंज)
  • 82 किग्रा – राहुल कुमार यादव (कोडरमा)
  • 87 किग्रा – अमित कुमार गोप (रांची)
  • 97 किग्रा – ऋषि गौरव (COE)
  • 130 किग्रा – सोनू कुमार महतो (बोकारो)

स्वर्ण पदक विजेता (पुरुष फ्री स्टाइल)

  • 57 किग्रा – नीरज कुमार (साहिबगंज)
  • 61 किग्रा – रोशन कुमार (COE)
  • 65 किग्रा – निरंजन लकड़ा (लोहरदगा)
  • 70 किग्रा – हिमांशु कुमार (COE)
  • 74 किग्रा – चंदन यादव (COE)
  • 79 किग्रा – आदित्य सिंह (रांची)
  • 86 किग्रा – रोशन केसरी (धनबाद)
  • 92 किग्रा – समरंजय श्याम (पलामू)
  • 97 किग्रा – याफिर हाफिज (रांची)
  • 125 किग्रा – नीमचंद महतो (बोकारो)

स्वर्ण पदक विजेता (महिला फ्री स्टाइल)

  • 50 किग्रा – स्नेहा कुमारी (JSSPS)
  • 53 किग्रा – नेहा उरांव (COE)
  • 55 किग्रा – रिया कुमारी (COE)
  • 57 किग्रा – सीता कुमारी (लोहरदगा)
  • 59 किग्रा – शबनम कुमारी (गुमला)
  • 62 किग्रा – कुमकुम कुमारी (COE)
  • 65 किग्रा – सरस्वती कुमारी (COE)
  • 68 किग्रा – ज़ोरिसदा तिग्गा (लातेहार)
  • 72 किग्रा – अशमून खातून (गुमला)
  • 76 किग्रा – पूजा रानी (रांची)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *