खेल

सेपक टकरा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, खिलाड़ियों ने सीखी खेल की बारीकियां

रांची, 8 जून 2026: रांची के ऐतिहासिक जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित सात दिवसीय सेपक टकरा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 31 मई से 7 जून 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें रांची जिला के अनेक युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान खिलाड़ियों को सेपक टकरा खेल की तकनीकी बारीकियों, शारीरिक फिटनेस तथा प्रतियोगी स्तर की तैयारियों का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का संचालन अंतर्राष्ट्रीय रेफरी एवं कोच अमरेंद्र दत्त द्विवेदी द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों और खेल कौशल से अवगत कराया।

प्रशिक्षण शिविर में विवेक महतो, आशीष खलखो, मोहित, खुड़िया पाहन, अभय लोहरा, शुभम, अंकित, जीत, अविनाश, आनंद, प्रिंस, प्रफुल्ल, गोपाल, प्रतीक एवं सत्यम सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।

समापन समारोह में सेपक टकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष उदय साहू, उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर तथा सचिव शिवेंद्र दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के कौशल विकास एवं राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *