Home

सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय शर्मा ने शिष्टाचार भेंट की। हालांकि इसे औपचारिक मुलाकात बताया गया, लेकिन बैठक के दौरान आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया।

सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की रणनीति, उम्मीदवारों के समर्थन और चुनावी समीकरणों पर भी बातचीत हुई। बैठक को राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही गठबंधन दलों के बीच लगातार संवाद का दौर चल रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेतृत्व के बीच हुई इस मुलाकात को महागठबंधन की एकजुटता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। भूपेश बघेल को कांग्रेस आलाकमान ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। ऐसे में उनकी यह मुलाकात चुनावी तैयारियों और रणनीति के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *