रांची जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

रांची जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी, रांची में 06 एवं 07 जून 2026 को आयोजित रांची जिला टेबल टेनिस चैम्पियनशिप-2026 के पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों और खेल प्रेमियों को प्रभावित किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग में ट्विशा जैन ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि एमीरा जेनिफर बेक उपविजेता रहीं।
अंडर-13 बालिका वर्ग में आराध्या ने लायबा तहसीम को तथा ट्विशा ने अक्षिता सिन्हा को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-15 बालिका वर्ग में निधि कुमारी, अलीशा अली, वान्या बजाज एवं गुंजन ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।
अंडर-11 बालक वर्ग में अरित्रो, देवांश, फैसल एवं अरसल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अंडर-15 बालक वर्ग में अलीशाद, अर्थ, फैसल एवं अरित्रो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में स्थान बनाया।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में अलीशाद, फैसल, अर्थ एवं आयुष ने सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि श्री मधुकांत पाठक, सचिव, झारखंड राज्य ओलंपिक संघ थे। कार्यक्रम में मानस सिन्हा, महासचिव, रांची जिला कराटे संघ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जय कुमार सिन्हा, मुख्य संरक्षक एवं संस्थापक, झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ (JSTTA), समरजीत सिंह, सचिव, रांची जिला टेबल टेनिस संघ (RDTTA) एवं झारखंड राज्य टेबल टेनिस संघ (JSTTA) तथा संयुक्त सचिव, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI), सेतांका सेन, सचिव, यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी, रांची तथा वरिष्ठ खेल प्रेमी राम चटर्जी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुए प्रतियोगिता को यादगार बनाया। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
