Home

गढ़वा पुलिस की बड़ी कामयाबी, अपहृत पाइप फिटर को 5 घंटे में सकुशल बरामद किया

Garhwa : गढ़वा पुलिस ने एक बार फिर तेज़ी और तत्परता दिखाते हुए फिरौती के एक मामले का महज 5 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मझिआंव इलाके से अगवा किए गए एलएंडटी कंपनी के पाइप फिटर मुरारी तिवारी (32) को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस के लगातार दबाव के कारण अपराधी उसे छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे की है। मुरारी तिवारी सगमा के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास काम कर रहे थे। तभी एक सफेद बोलेरो गाड़ी में सवार होकर 6 अपराधी वहां पहुंचे। उन्होंने हथियार के बल पर मुरारी तिवारी का अपहरण कर लिया और उन्हें अज्ञात जगह ले गए। अपहरण के बाद अपराधी ने मुरारी तिवारी के परिवार से 7.5 लाख रुपये की फिरौती रकम। दबाव बनाने के लिए उन्होंने तुरंत 30 हजार रुपये ऑनलाइन बुक के जरिए भी ट्रांसफर करवा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टूटा गैंग

जैसे ही मामले की जानकारी गढ़वा पुलिस अधीक्षक को मिली, तुरंत एक विशेष टीम बनाई गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रैकिंग शुरू की। टीम ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चन्दना गांव में छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया।

पूछताछ में खुला राज, अपहृत को छोड़कर भागे अपराधी

पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने 30 हजार रुपये ऑनलाइन लेने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए। जैसे ही पुलिस ने बाकी ठिकानों पर दबिश बढ़ाई, बाकी अपराधी डर गए और अपहृत मुरारी तिवारी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने पूरी घटना के सिर्फ 5 घंटे के भीतर ही मुरारी तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया गया।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस केस में धुरकी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है। इस पूरे ऑपरेशन में एसडीपीओ के साथ कई थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी शामिल रहे। टीम की तेजी और तालमेल के कारण यह बड़ी सफलता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *