रांची में 5 जून को होगा अंडर-23 जिला स्तरीय कुश्ती चयन ट्रायल
रांची। बोकारो में आयोजित होने वाली अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला कुश्ती चयन ट्रायल का आयोजन 5 जून 2026 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित कुश्ती प्रशिक्षण हॉल में किया जाएगा। चयन ट्रायल सुबह 8 बजे से शुरू होगा।
इस ट्रायल में वर्ष 2003 से 2007 के बीच जन्मे 23 वर्ष तक के पहलवान भाग ले सकेंगे। वहीं वर्ष 2008 में जन्मे 18 वर्षीय खिलाड़ी मेडिकल सर्टिफिकेट अथवा पैरेंटल सर्टिफिकेट के साथ प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
प्रतियोगिता में पुरुष ग्रीको-रोमन, पुरुष फ्रीस्टाइल एवं महिला वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 7 एवं 8 जून 2026 को बोकारो में आयोजित अंडर-23 झारखंड राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को पंचायत अथवा नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे।
आयोजकों ने जिले के सभी पात्र पहलवानों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चयन ट्रायल में भाग लेने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए बबलु कुमार से मोबाइल नंबर 7352141434 पर संपर्क किया जा सकता है।
