Home

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6-7 जून को झारखंड दौरे पर, कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह उनका पहला झारखंड प्रवास होगा, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी. अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि 6 जून को पूर्वाह्न 11:30 बजे नितिन नवीन विशेष विमान से रांची पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे एयरपोर्ट परिसर के समीप आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

संगठनात्मक बैठकों, प्रबुद्धजन एवं युवा संवाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

इसके पश्चात उनका आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा, जहां वे संगठन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इसी दिन आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी वे शामिल होकर विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 7 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ओरमांझी के कूचू स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर अल्पाहार से शुरू होगा. इसके बाद वे युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर युवाओं से सीधे संवाद करेंगे और संगठन की भावी रणनीति पर अपने विचार साझा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *