सैमसंग ने लॉन्च किया 2026 विज़न एआई टीवी लाइनअप, 72 नए मॉडल भारतीय बाजार में पेश
रांची/नई दिल्ली : ने भारत में अपने बहुप्रतीक्षित 2026 विज़न एआई टीवी लाइनअप को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी, नियो क्यूएलईडी, द फ्रेम, मिनी एलईडी और यूएचडी टीवी कैटेगरी में कुल 72 नए मॉडल पेश किए हैं।
नए लाइनअप के जरिए सैमसंग ने एआई-पावर्ड फीचर्स को सभी प्रमुख मॉडलों तक विस्तार दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर पिक्चर क्वालिटी, इमर्सिव साउंड और अधिक पर्सनलाइज्ड देखने का अनुभव मिलेगा। कंपनी लगातार 20 वर्षों से दुनिया का नंबर-1 टीवी ब्रांड बनी हुई है।
विज़न एआई कंपेनियन से मिलेगा स्मार्ट अनुभव
सैमसंग के 4K और उससे ऊपर के टीवी मॉडल्स में विजन एआई कंपेनियन (VAC) फीचर्स शामिल किए गए हैं। यह तकनीक यूजर्स को कंटेंट के अनुसार बेहतर पिक्चर और साउंड अनुभव देती है।
कंपनी के अनुसार, एआई अपस्केलिंग प्रो लो-रिजॉल्यूशन कंटेंट को रियल टाइम में बेहतर बनाकर अधिक डिटेल और कॉन्ट्रास्ट देता है। वहीं कलर बूस्टर प्रो रंगों को अधिक प्राकृतिक और जीवंत बनाता है।
स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए एआई सॉकर मोड पेश किया गया है, जो मैच के दौरान तस्वीर और ऑडियो को ऑटोमैटिक रूप से ऑप्टिमाइज करता है। इसके अलावा एआई साउंड कंट्रोलर प्रो डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और भीड़ के शोर को अलग-अलग पहचानकर यूजर की पसंद के अनुसार एडजस्ट करता है।
माइक्रो आरजीबी और ओएलईडी में प्रीमियम अनुभव
सैमसंग ने भारत में पहली बार माइक्रो आरजीबी टेक्नोलॉजी पेश की है। यह R95H और R85H सीरीज में 55 इंच से 115 इंच तक उपलब्ध होगी। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी ज्यादा सटीक रंग, बेहतर ब्राइटनेस और अधिक डिटेल प्रदान करती है।
वहीं 2026 ओएलईडी लाइनअप में S95H, S90H और S85H मॉडल शामिल हैं। इनमें ग्लेयर-फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर रंग और ब्लैक लेवल बेहतर दिखाई देते हैं।
द फ्रेम और नियो क्यूएलईडी में नया डिजाइन
द फ्रेम टीवी को खासतौर पर आर्ट प्रेमियों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका मॉडर्न फ्रेम डिजाइन टीवी को एक आर्ट पीस जैसा लुक देता है।
साथ ही नियो क्यूएलईडी लाइनअप में QN80H और QN70H मॉडल शामिल किए गए हैं, जो बेहतर ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और एआई-आधारित स्मार्ट ऑप्टिमाइजेशन के साथ आते हैं।
कीमत और ऑफर्स
कंपनी ने लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा टीवी मॉडल्स पर 1,02,990 रुपये तक का कॉम्प्लिमेंट्री साउंडबार और 23,990 रुपये का फ्री म्यूजिक स्टूडियो देने की घोषणा की है। इसके अलावा ग्राहकों को 20% तक कैशबैक और आसान ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे।
शुरुआती कीमतें
- माइक्रो आरजीबी टीवी रेंज – 1,24,990 रुपये से शुरू
- ओएलईडी टीवी रेंज – 1,14,990 रुपये से शुरू
- द फ्रेम टीवी रेंज – 56,990 रुपये से शुरू
- नियो क्यूएलईडी रेंज – 52,990 रुपये से शुरू
- मिनी एलईडी रेंज – 42,990 रुपये से शुरू
- यूएचडी टीवी रेंज – 36,990 रुपये से शुरू
यह पूरा 2026 टीवी लाइनअप आज से , सैमसंग रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन-ऑफलाइन चैनलों पर उपलब्ध होगा।
