खेल

कांके रोड स्थित रशिम शटल एरिना में समर बैडमिंटन कैंप का शुभारंभ

रांची : कांके रोड के जगतपुरम स्थित रशिम शटल एरिना में आज समर बैडमिंटन कैंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। कैंप का उद्घाटन रजत तिर्की एवं गोविंद झा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को बैडमिंटन खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है।

कैंप में अब तक 20 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है, जहां खिलाड़ियों को बैडमिंटन की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षकों ने बताया कि आने वाले दिनों में और भी खिलाड़ियों के जुड़ने की संभावना है। इच्छुक खिलाड़ी एवं अभिभावक अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9835342305 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *