रांची जिला कबड्डी संघ के ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन संपन्न, खिलाड़ियों को सिखाया गया “एंकल होल्ड” कौशल
रांची : के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय ग्रीष्मकालीन कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन उत्साह एवं ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। शिविर में लगभग 50 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के दौरान प्रशिक्षक ने खिलाड़ियों को कबड्डी के महत्वपूर्ण डिफेंस कौशल “एंकल होल्ड” की तकनीक एवं उसके प्रभावी उपयोग के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। खिलाड़ियों को अभ्यास के माध्यम से सही टाइमिंग, संतुलन तथा मजबूत पकड़ की बारीकियां सिखाई गईं।
प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल का विकास करना तथा उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिविर में खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह देखने को मिला और सभी प्रतिभागियों ने अनुशासन के साथ प्रशिक्षण लिया।
संघ की ओर से बताया गया कि आगामी दिनों में खिलाड़ियों को कबड्डी के विभिन्न तकनीकी कौशलों के साथ-साथ फिटनेस एवं मैच रणनीति से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
