रांची से लापता बच्ची अदिति की तलाश तेज, जानकारी देने वाले को मिलेगा 1 लाख का इनाम
रांची : राजधानी रांची से एक छोटी बच्ची अदिति के लापता होने का मामला सामने आया है। बच्ची के अचानक गायब होने के बाद पुलिस प्रशासन ने उसकी तलाश तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। बच्ची की सुरक्षित वापसी को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।
कोकर के खोरहा टोली इलाके से हुई लापता
पुलिस के अनुसार अदिति सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली इलाके से लापता हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम लगातार बच्ची की खोजबीन में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जा रही है और संभावित जगहों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।
सूचना देने वाले को मिलेगा 1 लाख रुपये का इनाम
रांची police ने बच्ची के बारे में पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 1 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि लोगों की सतर्कता और सहयोग से बच्ची को जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सकता है। बच्ची से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर लोग तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए पुलिस द्वारा कई संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों तक पहुंच सके।
लोगों से पुलिस की अपील
रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को बच्ची कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। समय पर मिली सूचना बच्ची को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
