भूपेंद्र सिंह बाजवा साउथ एशियन वुशु फेडरेशन के अध्यक्ष निर्वाचित
अगले चार वर्षों तक संभालेंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
श्रीलंका : भारतीय वुशु जगत एवं संपूर्ण दक्षिण एशियाई खेल समुदाय के लिए यह अत्यंत गौरव, सम्मान एवं हर्ष का विषय है कि श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा को सर्वसम्मति से आगामी चार वर्षीय कार्यकाल हेतु साउथ एशियन वुशु फेडरेशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।
श्री बाजवा का यह निर्वाचन भारतीय वुशु खेल की बढ़ती प्रतिष्ठा, सशक्त नेतृत्व एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की मजबूत उपस्थिति का प्रतीक माना जा रहा है। उनके कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच, समर्पण एवं अथक प्रयासों के कारण वुशु खेल को भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में नई पहचान एवं नई दिशा प्राप्त हुई है।
विगत वर्षों में श्री बाजवा ने खिलाड़ियों के विकास, तकनीकी उन्नयन, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में वुशु खेल निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है तथा हजारों खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रशासकों को प्रेरणा मिली है।
उनकी कार्यशैली सदैव अनुशासन, पारदर्शिता, उत्कृष्टता एवं खेल भावना पर आधारित रही है। यही कारण है कि दक्षिण एशियाई वुशु परिवार ने उन पर पुनः पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
यह उपलब्धि संपूर्ण भारतीय वुशु समुदाय के लिए गर्व का विषय है। श्री बाजवा के नेतृत्व में दक्षिण एशियाई वुशु महासंघ नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा वुशु खेल को और अधिक सशक्त एवं लोकप्रिय बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य होंगे।
आज श्रीलंका के होटल ताज में आयोजित साउथ एशियन वुशु फेडरेशन की बैठक में सर्वसम्मति से श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
श्री भूपेंद्र सिंह बाजवा के निर्वाचित होने पर झारखंड वुशु संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा (राज्यसभा सांसद) सहित डॉ. कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ. अंशु साहू, चंचल भट्टाचार्य, कुमुद प्रसाद साहू, सुनील सूर्यात, उदय साहू, प्रियदर्शी अमर, शैलेन्द्र कुमार, श्रीमती अनिका सिंह, डॉ. उदीप लाल, मनोज कुमार महतो, मनोज साहू, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद, गोकुलानंद मिश्रा, वाहिद अली, आज़ाद पाठक, शैलेन्द्र दुबे, धर्मवीर सिन्हा, रत्नेश कुमार, दीपक गोप, आशीष गोप, अमासी बारला, संजय मंडल, कार्तिक राम, दिनेश यादव, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, प्रतिमा कुमारी, बिमला टोप्पो, सुशांति टोपनो, काजल किरण, मृतुंजय कुमार राय एवं शिवेंद्र दुबे ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।
