Home

भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप

Giridih : गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड क्षेत्र के जारीडीह गांव में इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी, जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, उसके बावजूद स्कूल खुले रहने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी अधिक गर्मी में भी स्कूल का संचालन जारी रखना बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकता है। जानकारी के अनुसार, स्कूल के संचालक महेंद्र वर्मा एक सरकारी शिक्षक भी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि इसके बावजूद वे विभागीय नियमों की अनदेखी कर निजी स्कूल का संचालन कर रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि यह मामला शिक्षा विभाग के नियमों को चुनौती देने जैसा है।

एक ही नाम से दो स्कूल चलाने का आरोप

सूत्रों के मुताबिक, इंडियन पब्लिक स्कूल के नाम से दो अलग-अलग स्थानों पर संचालन किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक स्कूल जारीडीह गांव में चल रहा है, जबकि दूसरा तारा चुगलो गांव के पास तारा गांव में संचालित है। इनमें से एक स्कूल का यू-डाइस कोड 20060501403 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग को भी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करते हुए स्कूल का संचालन जारी रहना विभागीय निगरानी पर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *