खेल

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टेस्ट टीम का ऐलान:वनडे टीम में रोहित-कोहली शामिल

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है। वनडे टीम में ईशान किशन की 3 साल बाद वापसी हुई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को दोनों टीमों से आराम दिया गया है।

प्रिंस यादव समेत 4 खिलाड़ी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। प्रिंस को वनडे और मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे को टेस्ट टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आएगी। दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे खेले जाएंगे। टेस्ट मैच मुल्लांपुर और वनडे मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले

पंत से उपकप्तानी छिनी, केएल राहुल को जिम्मेदारी

ऋषभ पंत से टेस्ट टीम की उपकप्तानी छीन ली गई है। वे पिछले साल नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तान थे। नियमित कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में पंत ने कप्तानी भी की थी। लेकिन अब उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।

देवदत्त पडिक्कल की नंबर-3 पर वापसी हुई है। वे दो टेस्ट खेल चुके हैं। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। साई सुदर्शन भी टीम में हैं।

ईशान की 3 साल बाद वनडे टीम में वापसी

विकेटकीपर बैटर ईशान किशन को 3 साल बाद वनडे टीम में मौका मिला है। उन्होंने आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। ईशान ने भारत के लिए 27 वनडे में 42.40 की औसत से 933 रन बनाए हैं। उनके नाम एक दोहरा शतक दर्ज है।

ईशान ने इसी साल टी-20 वर्ल्ड कप में 9 मैचों में 317 रन बनाए थे। वे इस टूर्नामेंट में भारत के दूसरे टॉप स्कोरर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *