दामोदर नदी में नहाने गए तीन स्कूली बच्चे बहने से बड़ा हादसा, दो लापता

Ramgarh : जिले के बिजूलिया और किसान नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर से बिना बताए में नहाने गए तीन स्कूली बच्चे तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और मजदूरों की मदद से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो बच्चे नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे घर से बिना किसी को बताए दामोदर नदी में नहाने पहुंचे थे। नदी में उतरने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख वहां मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
वहीं 13 वर्षीय और 12 वर्षीय नदी की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी तट पर पहुंच गए और पुलिस व परिजनों को जानकारी दी गई।
सूचना मिलने के बाद मांडू की अंचलाधिकारी , रामगढ़ सदर के अंचलाधिकारी और कुजू ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने बच्चों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू कराया।
प्रशासन की ओर से पतरातू डैम से छोड़े जा रहे पानी को बंद करवाया गया, ताकि नदी का बहाव कम हो सके और खोज अभियान में आसानी हो। गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों के साथ स्थानीय लोग भी नदी में बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं।
प्रिंस कुमार के दादा ने बताया कि वह सुबह बिना बताए दोस्तों के साथ घर से निकला था और बाद में हादसे की सूचना मिली। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
