खेल

झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक संपन्न, जून के द्वितीय सप्ताह में होगा चुनाव

4 जून से धनबाद में आयोजित होगी सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता

जमशेदपुर : झारखंड राज्य कबड्डी संघ की विशेष बैठक रविवार को जमशेदपुर में संघ के महासचिव संजय कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से वर्ष 2026-2030 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जून के द्वितीय सप्ताह में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नई कमेटी का गठन किया जाएगा।

बैठक में सभी जिला कबड्डी संघों को निर्देश दिया गया कि वे 31 मई तक अपने-अपने जिला संघ की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करें तथा उसकी रिपोर्ट राज्य कबड्डी संघ को उपलब्ध कराएं।

बैठक से पूर्व पूर्वी एवं पश्चिमी जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए सर्वसम्मति से वार्षिक कैलेंडर भी तैयार किया गया। साथ ही राज्य कबड्डी संघ की विभिन्न उपसमितियों का गठन भी किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सीनियर राज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 4 जून से धनबाद में किया जाएगा।

बैठक में संघ के अध्यक्ष तपन रावत, महासचिव संजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष हरीश कुमार, टेक्निकल बोर्ड के अध्यक्ष ए.एम. त्रिपाठी, एमपी सिंह, तिलक साहू, रमेश साहू, शिव कुमार, मनोज कुमार शर्मा, दीपक कुमार, अनवर मुश्ताक, दीपक तिवारी, श्यामल दास, जगदेव गोप, सुशील कुमार हसल, शिव प्रसाद, ओम प्रकाश साहू, जसवंत साहू, बसंती प्रसाद, दीपिका कुजूर, अनु पूर्ति, कुमारी नीतू नाग, नेहा सहित विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *