Home

रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

Ranchi : रांची यूनिवर्सिटी में क्लास सिस्टम को लेकर छात्रों का विरोध तेज हो गया है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र धरने और सरकार व यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नेताओं की। छात्रों का कहना है कि बिना उनकी राय के लिए नई व्यवस्था थोपने की कोशिश की जा रही है। छात्रों का कहना है कि क्लास सिस्टम लागू होने के बाद पढ़ाई और ज्यादा मुश्किल हो सकती है। उनका डर है कि अलग-अलग विषयों की क्लास के लिए उन्हें एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज जाना पड़ सकता है। इससे समय भी बर्बाद होगा और खर्च भी बढ़ेगा। छात्र नेताओं का कहना है कि रांची यूनिवर्सिटी में पहले से ही कई समस्याएं हैं। शिक्षकों की कमी है, बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और अकादमी सत्र भी समय पर नहीं चल पा रहा है। ऐसे में नई व्यवस्था लागू करना छात्रों पर अतिरिक्त बोझ डालता जैसा है।

ग्रामीण छात्रों की परेशानी सबसे ज्यादा

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी पढ़ते हैं जो गांव और दूरदराज इलाकों से आते हैं। उनके लिए रोज एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज जाना आसान नहीं होगा। आने-जाने में समय, किराया और सुरक्षा जैसे मुद्दे भी सामने आएंगे। छात्रों का कहना है कि पहले मौजूदा समस्याओं को ठीक किया जाए, उसके बाद किसी नई व्यवस्था पर फैसला लिया जाए।

कुलपति पहुंचीं, छात्रों से की बातचीत

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सरोज शर्मा मौके पर पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी चिंताओं को सुना। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और आपत्तियों को संबंधित विभाग तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के हितों को प्राथमिकता देता है और जो फैसला होगा, वह छात्र हित को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। साथ ही लंबित रिजल्ट जारी करने और शैक्षणिक सत्र को नियमित करने पर भी काम चल रहा है। फिलहाल क्लस्टर सिस्टम को लेकर छात्रों का विरोध थमता नहीं दिख रहा। छात्र संगठनों का साफ कहना है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *