खेल

प्रथम झारखंड स्टेट सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु रांची टीम टाटा रवाना

झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 10 एवं 11 मई 2026 को पूर्वी सिंहभूम में आयोजित होने वाली प्रथम झारखंड स्टेट सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला बालिका हैंडबॉल टीम टाटा के लिए रवाना हो गई।

रांची टीम की कप्तानी आनीमा ओराव कर रही हैं। टीम में सृष्टि कुमारी, प्रियंका ओराव, बिनीता मुंडा, नीली ग्रेस त्रिक्की, खुशी कुमारी, तनु कुमारी, आकृति कुमारी एवं रिया कुमारी शामिल हैं।

टीम के प्रशिक्षक सूरज ओराव एवं मैनेजर बिष्णु कुमार हैं।

प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व रांची जिला हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *