12वीं रांची जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 व 10 मई को

रांची। रांची जिला ताईक्वांडो संघ के तत्वावधान में 12वीं रांची जिला ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 9 एवं 10 मई को द्वारा शारदा ग्लोबल स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और ओपन क्लबों से करीब 600 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और रेफरी भाग लेंगे।
दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे, जबकि दूसरे दिन कैडेट और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों की फाइट प्रतियोगिताएं होंगी।
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला टीम के लिए किया जाएगा, जो पूरे वर्ष विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 9 मई को तथा समापन समारोह 10 मई को आयोजित किया जाएगा।
