खेल

थाईलैंड में शानदार प्रदर्शन, लक्ष्मण राम को CCL में किया गया सम्मानित

रांची: थाईलैंड के श्री राचा शहर में 17 से 21 अप्रैल तक आयोजित वर्ल्ड स्पोर्ट्स मास्टर्स खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी लक्ष्मण राम को सीसीएल में सम्मानित किया गया। उन्हें सीसीएल के स्पोर्ट्स ऑफिसर आदिल हुसैन द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

लक्ष्मण राम ने प्रतियोगिता में जैवलिन थ्रो और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, जबकि लॉन्ग जंप में रजत पदक हासिल कर देश, राज्य और अपनी कंपनी सीसीएल का नाम रोशन किया।

इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *