9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप 2026: दूसरे दिन सब-जूनियर खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
राँची | 27 अप्रैल 2026 : 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप–2026 के दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें राज्यभर के खिलाड़ियों ने काता और कुमिते दोनों स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड (SKAJ) के तत्वावधान में किया जा रहा है।
सब-जूनियर बालिका वर्ग (गोल्ड मेडलिस्ट)
जिया कुमारी, वात्सल्य जेनिफर मिंज, प्राची रंजन, अर्पिता कुमारी मिश्रा, सुमन कुमारी, काशवी मेहता, स्वर्णिका सिंह, तेजस्विनी मेहता, वियोना बंदर्व, हवीशा गोयंका, सोरना लक्ष्मी, वागीशा मुंडा, अद्रिजा मैत्री, युविका आर्यन, श्रीजा मिश्रा, एंजेल गुरिया, प्राप्ति प्रियंवदा रॉय, प्राची ओरांव, रिधिपा रानी, सुमन कुमारी, रूपाली कुमारी, मनीषा कुमारी, मनजोत कौर, दृशा प्रधान, निधि पोद्दार, शीतल कुमारी, श्रुति भेंगरा, मेनी सिंह, रूबी मुंडा, कल्पना कुमारी, अपर्णा मेहता, रूपा ओरिया, प्रेरणा कुजूर, कृतिका मेहता, रानी कुमारी, मिकी कुमारी, शालिनी श्री, प्रेक्षा अरारा।
सब-जूनियर बालक वर्ग (गोल्ड मेडलिस्ट)
अभिषेक सुंडी, आदित्य समीर प्रजापति, सुशांत गाड़ी, चिराज झा, अखिल कुजूर, विहान कश्यप, ओम कुमार महतो, कुमार आयुष्मान, ज्यांशू महतो, श्रेष्ठ राणा, शौर्य साहू, आर्यन कुमार गुंझू, आरव रॉय, अनुज हेमरोम, कार्तिक रॉय, सौरभ बिरुआ, प्रियांशु नाग, समरवीर सिंह, आदर्श कश्यप, आर्यन मिंज, वैभव सिन्हा, सूरज कुमार, आयुष्मान कुमार साहू, अनमोल कुमार, सारस लकरा, अंश कुमार, अव्यंश लकरा, अनीश राज, आरोहण मुंडा, संकल्प सृजन, जॉयस राज, प्रांजल कुमार, अन्वेश निराला, स्वयम्, शिव कुमार सिंह, तेजस दीप सिंह, सुशील नाग, कुमार आयुष्मान, अंकित कुमार।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
SKAJ के मीडिया प्रभारी शिहान रंजीत मेहता ने जानकारी दी कि सब-जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगामी जून माह में उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अधिकारियों ने दी बधाई
सभी विजेता खिलाड़ियों को
सीईओ सेंसाई के.के. सिंह
अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा
सचिव सेंसाई हेजाज़ असदक
कोषाध्यक्ष सेंसाई उदय कुमार
एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
