राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने झारखंड की बालिका टीम महाराष्ट्र रवाना
रांची: अंडर-17 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य की 13 सदस्यीय बालिका कुश्ती टीम आज छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 28 से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी।
इस टीम में कुल 9 बालिका खिलाड़ी एवं 4 प्रशिक्षक शामिल हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व झारखंड सरकार के खेल विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेल-किट प्रदान कर टीम को औपचारिक रूप से रवाना किया गया।
टीम की खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
- प्रियंका महतो – 40 किग्रा
- खुशबू कुमारी – 43 किग्रा
- प्रियंका टुडू – 46 किग्रा
- शालिनी कुमारी – 49 किग्रा
- ऋचा कुजूर – 53 किग्रा
- श्रुति कुमारी – 57 किग्रा
- शिमला पिंगुआ – 61 किग्रा
- विद्या कुमारी – 65 किग्रा
- तनिषा कुमारी – 73 किग्रा
प्रशिक्षक:
सरस्वती कुमारी, प्रकाश सिंह बादल, रौशन साह एवं बबलू कुमार
टीम के रवाना होने से पहले झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), खेल निदेशक आसिफ इकराम, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
