खेल

झारखंड में खिलाड़ियों और कोचों का भव्य सम्मान समारोह, पदक विजेताओं को किया गया सम्मानित


रांची: झारखंड वुशु एसोसिएशन एवं सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में खिलाड़ियों एवं कोचों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सत्र 2025–2026 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

पिछले सत्र में वुशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 64 राष्ट्रीय पदक हासिल किए, जिनमें 12 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 7 पदक (3 रजत और 4 कांस्य) जीते। खिलाड़ियों ने बाटुमी (जॉर्जिया), ग्रीस और ईमेशन (चीन) में आयोजित प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश और राज्य का गौरव बढ़ाया।

वहीं, रांची में आयोजित 25वीं सब-जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने डबल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सेपक टकरा (विजेता खिलाड़ी):
डबल इवेंट (बालक): शुभम कुमार सिंह, अभय लोहरा, चंदन कुमार महतो
डबल इवेंट (बालिका): निशा कुमारी, नजमेन खातून, दीप्रिय कुमारी

वुशु (पदक विजेता खिलाड़ी):
धनश्याम उरांव, महक कुमारी, वंदना कुमारी, चंदन कुमार, आकाश उरांव, शिवम उरांव, एल. प्लेटोदीप सिंह, प्रिया गारी, सोमो कुमारी, देव कुमार बेदिया, आयुष कुमार, विकास महतो, अनिशा कुमारी, तनुश्री, श्रेय कुमारी, पूर्णिमा लिंडा, प्रिंस नायक, सोनाली कुमारी, होलिका कुमारी, काशिश राज, फनी भूषण बेदिया, आशीष कुमार, राकेश टोप्पो, सौम्या कुमारी, प्राची कुमारी, शीतल कुमारी, रोशनी कुमारी, सोनी मिन्ज, अंजना कुमारी महतो, तनु कुमारी गंझू, कोमला कुमारी, विध्या चौहान, प्रतिमा कुमारी, जानवी कुमारी, ध्रुव द्विवेदी, राज कुमार, सुप्रित कुमार, अचल कुमारी, शौर्य सिंह।

इस अवसर पर कोच शैलेन्द्र दुबे, रत्नेश कुमार, बासुदेव टोप्पो और अमरेंद्र दत्त द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक मुख्य अतिथि तथा जिला खेल पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। साथ ही प्रो. मुकुंद मेहता, उदय साहू, सुनील सूर्यांत, चंचल भट्टाचार्य, विभूति भूषण अमर, मनोज महतो, राजकुमार जैन, श्रीमती अनिका सिंह, श्रीमती रमोला घोष, सुहीद घोष, राजीव रंजन और कार्तिक राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन शिवेन्द्र दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन चंचल भट्टाचार्य द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिवेन्द्र दुबे ने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों और कोचों का उत्साह बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *