द्वितीय राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2026 के लिए रांची टीम राउरकेला रवाना
रांची, 25 अप्रैल 2026: द्वितीय राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन ओडिशा के राउरकेला स्थित जेपी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिले की मोक्ष मंत्र योग संस्था के प्रतिभागियों का दल शनिवार को हटिया रेलवे स्टेशन से राउरकेला के लिए रवाना हुआ।
टीम के साथ कोच स्वीटी कुमारी मौजूद रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
रांची टीम में शामिल खिलाड़ी हैं:
छवि पांडेय, कृत्रिम टोपो, माही पांडेय, जसप्रीत कौर, सनाया राज, आराध्या वैभव दुबे, चिराग सिंह, मुकेश कुमार महतो और सुदीक्षा सरकार।
इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे मुकाबला काफी कड़ा होने की उम्मीद है। रांची टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं, और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
