Home

सुरक्षा गार्ड के हत्यारे को पहले दबोचा, फिर SSP व CITY SP ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ranchi : रांची के चर्चित जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा हत्याकांड के खुलासे के बाद शनिवार को एसएसपी राकेश रंजन और सिटी एसपी पारस राणा मंदिर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान हटिया डीएसपी पीके मिश्रा भी मौजूद रहे। पूजा के बाद एसएसपी ने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। हाल ही में मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। इसके साथ ही मंदिर परिसर में एक कंट्रोल रूम बनाने का भी निर्देश दिया, जिससे सुरक्षा निगरानी और बेहतर हो सके। एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को नियमित पेट्रोलिंग, खासकर रात के समय विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *