JSSC PGT परीक्षा: री-एग्जाम 8 मई को, तकनीकी समस्या वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर अहम सूचना जारी की है। आयोग ने बताया कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते अब री-एग्जाम आयोजित किया जाएगा।
तकनीकी समस्या के कारण लिया गया री-एग्जाम का फैसला
आयोग के अनुसार, कई अभ्यर्थियों को उत्तर-पत्रक देखने, औपचारिक उत्तर कुंजी और ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने के दौरान पोर्टल पर “Suspicious Activity/Unauthorized Access” जैसी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
8 मई को रांची में होगी पुनर्परीक्षा
आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों को तकनीकी समस्या आई थी, उनके लिए प्रश्न पत्र-II की पुनर्परीक्षा 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह परीक्षा रांची स्थित निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। आयोग ने कहा है कि परीक्षा को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।
एडमिट कार्ड अलग से होंगे जारी
JSSC ने जानकारी दी है कि री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) अलग से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
आयोग ने यह भी कहा कि सभी उम्मीदवार समय पर अपडेट चेक करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
