बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 91% मतदान: ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग; तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 84% वोट पड़े

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 91.46% मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.41% वोटिंग हुई।

दोनों राज्यों के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़े शाम 7 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। ममता ने वोटिंग के बाद कहा- बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि TMC का सूरज ढल चुका है।
इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27% वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।
