रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव पदस्थापित अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान उपायुक्त चतरा रवि आनंद, उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज, उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल, उपायुक्त पाकुड़ मेघा भारद्वाज, उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा, आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामगढ़ मुकेश कुमार लुनायत तथा पुलिस अधीक्षक गढ़वा आशुतोष शेखर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में कार्य करने की अपेक्षा जताई।
