IPL-कोलकाता की सीजन में पहली जीत:राजस्थान को 4 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स (RR) को 4 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान 20 ओवर में 155/9 ही बना सकी। जवाब में कोलकाता ने 19.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की जीत में रिंकू सिंह ने नाबाद 53 रन की अहम पारी खेली।
राजस्थान की यह लगातार दूसरी हार रही और टीम 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि कोलकाता पहली जीत के साथ 9वें नंबर पर पहुंच गई है।
वैभव-यशस्वी के बीच 81 रन की साझेदारी टीम के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके और यशस्वी जायसवाल के बीच पहले विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी हुई। वैभव के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 39, शिमरोन हेटमायर ने 15 और रियान पराग ने 12 रन बनाए। पांच बैटर्स सिंगल डीजिट में आउट हुए।
अनुकूल रॉय ने नाबाद 29 रन बनाए 156 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी कोलकाता के 85 रन पर 6 विकेट गिर गए थे। लेकिन रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) ने मैच पलट दिया। कोलकाता के लिए रिंकू और अनुकूल रॉय के अलावा कैमरन ग्रीन ने 27 और रोवमन पॉवेल ने 23 रन बनाए। राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर और यश पुंजा को 1-1 विकेट मिला।
