खेल

द्वितीय झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 सफलतापूर्वक संपन्न

रांची, 19 अप्रैल 2026 — झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट मिक्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 क्रीड़ा ग्राम स्थित बॉक्सिंग हॉल में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रातः 11 बजे हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शशि वर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह सायं 6 बजे आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड के पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा उठाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। झारखंड मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद इबरार कुरैशी ने अतिथियों को बुके, मोमेंटो और शॉल भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में प्रवीण तिवारी, हाफिजुल रहमान, निगार सुल्ताना, रेनू देवी, जगदीश सिंह “जग्गू”, विजय कुमार लिम्बू, डॉली सिंह, जमील अंसारी, शकील अंसारी, सुनील प्रसाद, कलीम खान, सनाउल्लाह अंसारी, सिंटू कुमार और विनीत तिर्की सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया गया।

इस चैंपियनशिप में रांची, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, बोकारो और धनबाद जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे प्रतियोगिता अत्यंत सफल और प्रतिस्पर्धात्मक रही।

आयोजन की सफलता में दीपक वर्मा, आरती कुमारी, सोनू साहू, नूर खान, सोनिया सिंह, लक्ष्मी कुमारी, कंचन कुमारी, शिवदत्त लोहरा, साक्षी कुमारी और करिश्मा कुमारी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *