खेल

चंदनक्यारी में 15वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य आगाज

रांची/बोकारो : झारखंड एथलेटिक्स संघ एवं बोकारो जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता (18-19 अप्रैल) में राज्य के 24 जिलों से 240 एथलीट और 60 तकनीकी पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

मुख्य अतिथि चंदनक्यारी के विधायक उमाकांत रजक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं पदक प्रदान कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में चास (बोकारो) की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल डांडा और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) की फाइनेंस एवं मैराथन कमिटी के चेयरमैन डॉ. मधुकांत पाठक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत कस्तूरबा विद्यालय, चंदनक्यारी की बैंड टीम द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि चंदनक्यारी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं डॉ. मधुकांत पाठक ने सीनियर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि झारखंड की रिले टीम ने चंडीगढ़ में तीन पदक जीतकर इतिहास रचा है।

इस अवसर पर झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव शिव कुमार पांडे, कोषाध्यक्ष आशीष झा, डीएसओ बोकारो हेमलता बुन, डीएसओ धनबाद उमेश लोहरा, आयोजन सचिव आशु भाटिया, तकनीकी प्रमुख गिरीश मिश्रा, अनवर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सदानंद और अनामिका सबसे तेज धावक

प्रतियोगिता में 100 मीटर पुरुष वर्ग में हजारीबाग के सदानंद कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर सबसे तेज धावक का खिताब हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में बोकारो की अनामिका उरांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे :

शॉटपुट (पुरुष) :
राज रौशन (देवघर) प्रथम, गीतराज संधू (पूर्वी सिंहभूम) द्वितीय, असीम एक्का (गुमला) तृतीय।

लंबीकूद (पुरुष) :
अभिनय मिंज (रांची) प्रथम, दीपक मुंडा (रांची) द्वितीय, राम मोहन सैनी (पाकुड़) तृतीय।

400 मीटर हर्डल्स (पुरुष) :
मनीष बेदिया (रामगढ़) प्रथम, आशुतोष कुमार (रांची) द्वितीय, रितेश कुमार (रामगढ़) तृतीय।

10000 मीटर (पुरुष) :
दीपक कुमार ठाकुर (गिरिडीह) प्रथम, बबलू टुडू (पूर्वी सिंहभूम) द्वितीय, रितेश कुमार (रामगढ़) तृतीय।

10000 मीटर (महिला) :
संघमित्रा महता (गुमला) प्रथम, रूबी कुमारी (धनबाद) द्वितीय, तनु कुमारी (धनबाद) तृतीय।

डिस्कस (पुरुष) :
रामानंद सिंह (देवघर) प्रथम, अबु जफर (बोकारो) द्वितीय, गीतराज संधू (पूर्वी सिंहभूम) तृतीय।

शॉटपुट (महिला) :
श्रुति कामना तिर्की (रांची) प्रथम, स्वर्णलता हांसदा (जामताड़ा) द्वितीय, अर्पिता पात्रा (पूर्वी सिंहभूम) तृतीय।

100 मीटर (पुरुष) :
सदानंद कुमार (हजारीबाग) प्रथम, शिव कुमार सोरेन (बोकारो) द्वितीय, अरसान अली (बोकारो) तृतीय।

400 मीटर (महिला) :
पूनम कुमारी (रांची) प्रथम, आकांक्षा कुमारी (पलामू) द्वितीय, जैकलिन खेस (बोकारो) तृतीय।

400 मीटर (पुरुष) :
मोहक मानव दास (रांची) प्रथम, करण कुमार महतो (पलामू) द्वितीय, रामचंद्र सांगा (रांची) तृतीय।

100 मीटर (महिला) :
अनामिका उरांव (बोकारो) प्रथम, अनन्या (पूर्वी सिंहभूम) द्वितीय, प्रीति प्रमाणिक (बोकारो) तृतीय।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *