रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी जूनियर बनी अंडर-14 चैंपियन, फाइनल में बूटी एकेडमी को हराया
गोलचक्र मैदान में खेला गया फाइनल मुकाबला; शिवम कुमार बने मैन ऑफ द मैच
रांची: रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट (2025-26) का फाइनल मुकाबला शनिवार को धुर्वा स्थित गोलचक्र मैदान में खेला गया। फाइनल में रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने बूटी क्रिकेट एकेडमी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सरला बिड़ला यूनिवर्सिटी के अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर रांची जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष विभूति भूषण प्रसाद और सचिव शैलेंद्र कुमार भी मौजूद थे।
टूर्नामेंट में द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के आदित्य प्रसाद को बेस्ट बैटर और रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी जूनियर के सौरव चौधरी को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार दिया गया। वहीं फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इसके साथ ही आरडीसीए अंडर-16 इंटर स्कूल प्रतियोगिता में जेके इंटरनेशनल स्कूल को विजेता घोषित किया गया। दूसरे सेमीफाइनल में विवेकानंद स्कूल और टेंडर हार्ट स्कूल के बीच विवाद के बाद दोनों टीमों को बाहर कर दिया गया।
इस प्रतियोगिता में संत थॉमस स्कूल के अभिषेक तमांग को बेस्ट बैटर और बघवार एकेडमी के जियाउल हक़ को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम में जेएससीए कमिटी सदस्य रमेश कुमार सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
