खेल

सब जूनियर कबड्डी में चमके डे बोर्डिंग के खिलाड़ी, भव्य स्वागत से बढ़ाया हौसला

रांची: रांची में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डे बोर्डिंग के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और शानदार खेल कौशल के दम पर न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया।

कबड्डी ग्राउंड में आयोजित स्वागत समारोह में खिलाड़ियों के आगमन पर उन्हें फूल-बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अभिभावकों, प्रशिक्षकों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य कबड्डी संघ के संरक्षक एवं मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गुप्ता ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि मानसिक मजबूती और टीम भावना को भी सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार झा, चंचल भट्टाचार्य, प्रो. अरुण सिंह, तपन कुमार राउत सहित कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षक हरीश कुमार, शिव सागर, प्रदीप तिर्की, लक्ष्मण रजक, कालिकांत झा, एम. त्रिपाठी, आशा बेक, स्नेहा थापा, सुनील कच्छप, राहुल किट्टू सिंह, चेतन प्रकाश, रोहित शर्मा, उमेश दास, शंकर प्रसाद, रामप्रसाद और विजय वर्मा सहित अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। डे बोर्डिंग के इन खिलाड़ियों ने आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *