U-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु झारखंड टीम घोषित
रांची: दिनांक 10 से 12 अप्रैल 2026 तक दुर्ग, भिलाई (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली अंडर-20 जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड राज्य की 39 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में फ्रीस्टाइल पुरुष, महिला एवं ग्रीको-रोमन वर्ग के कुल 30 पहलवान तथा 9 सदस्यीय सपोर्टिंग स्टाफ शामिल हैं। सभी खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
👩🦰 महिला पहलवान
- पूनम उरांव – 50 किग्रा
- रिया कुमारी – 53 किग्रा
- नेहा उरांव – 55 किग्रा
- स्नेहा कुमारी – 57 किग्रा
- सिमरन बिलचन मिंज – 59 किग्रा
- कुमकुम कुमारी नायक – 62 किग्रा
- अनन्या डे – 65 किग्रा
- वैष्णवी ठाकुर – 68 किग्रा
- सांझ कुमारी – 72 किग्रा
- सुष्मिता कुमारी – 76 किग्रा
प्रशिक्षक: रिंपा कुमारी, चंचला कुमारी, रजनीश कुमार
🤼♂️ फ्रीस्टाइल (पुरुष)
- विकास कच्छप – 57 किग्रा
- चेतनानंद पटेल – 61 किग्रा
- सोनू कुमार – 65 किग्रा
- राजू कुमार यादव – 70 किग्रा
- हिमांशु कुमार – 74 किग्रा
- चंदन कुमार – 79 किग्रा
- अस्तदेव यादव – 86 किग्रा
- समरंजय श्याम – 92 किग्रा
- निमचंद महतो – 97 किग्रा
- आयुष कुमार सिंह – 130 किग्रा
प्रशिक्षक: सुशांत सौरव, संजीव कुमार झा, बबलु कुमार
🤼 ग्रीको-रोमन
- अंजीत कुमार मुंडा – 55 किग्रा
- आकाश कुमार महतो – 60 किग्रा
- अरविंद उरांव – 63 किग्रा
- बीरेंद्र प्रधान – 67 किग्रा
- अभिषेक मुंडा – 72 किग्रा
- रोहित कुमार – 77 किग्रा
- विकास गोराइन – 82 किग्रा
- अंशित कुमार – 87 किग्रा
- अभिमन्यु कुमार – 97 किग्रा
- सोनू कुमार महतो – 130 किग्रा
प्रशिक्षक: युगल किशोर महतो, सत्यनारायण यादव, मृत्युंजय नाथ चौधरी
👉 झारखंड कुश्ती संघ ने सभी खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है और टीम को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
