रांची में सालों से फरार ठग गिरफ्तार, रातू थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Ranchi : राजधानी में रातू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे ठग नजरे आलम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई मामलों में वांछित था और पुलिस से लगातार बचता फिर रहा था।
कोर्ट वारंट के बाद तेज हुई थी तलाश
जानकारी के मुताबिक, नजरे आलम की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी और अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी।
हर बार पुलिस को देता था चकमा
बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से फरार था और हर बार पुलिस को चकमा देकर बच निकलता था। लेकिन इस बार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में जुटी पुलिस, गिरोह का खुलासा संभव
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी के नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
