28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता : क्वार्ड वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
रांची : आज 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के चौथे दिन क्वार्ड वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। क्वार्ड प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किए।
बालक वर्ग :
स्वर्ण – उत्तर प्रदेश
रजत – नागालैंड
कांस्य – मणिपुर
काँस्य -बिहार
बालिका वर्ग :
स्वर्ण – मणिपुर
रजत – केरला
कांस्य – महाराष्ट्र
कांस्य –असम
प्रतियोगिता के चौथे दिन का प्रमाण पत्र वितरण समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर श्री नरेश कुमार, सेक्रेटरी सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया , श्री सुनील सूर्यांत -चेयरमैन सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड , श्री उदय साहू- प्रेसिडेंट सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड, श्री एस के पांडे, श्री विभूति भूषण अमर,श्री मनोज महतो, श्री राजकुमार जैन, श्री सुहीद घोष श्री राजीव रंजन, श्री संजय साहू, श्री बुल्लू गोप सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
कल इस प्रतियोगिता का अंतिम दिन होगा, जिसमें खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कीये जायेंगे
