28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता: रेगु वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ी सम्मानित
रांची : 28वीं सब जूनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के अंतर्गत आज रेगु वर्ग के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में पदक हासिल किए।
बालक वर्ग परिणाम:
स्वर्ण – उत्तर प्रदेश
रजत – नागालैंड
कांस्य – मणिपुर
कांस्य – बिहार
बालिका वर्ग परिणाम:
स्वर्ण – मणिपुर
रजत – केरल
कांस्य – महाराष्ट्र
कांस्य – असम
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल के विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्री अभय कुमार सिंह (प्राचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल), श्री दुधेश्वर महतो (प्राचार्य, मनरखन बी.एड. कॉलेज), श्री कृष्णा शुक्ला (प्राचार्य, योगदा सत्संग विद्यालय), श्री राजेश पिल्लई (प्राचार्य, केरली पब्लिक स्कूल), श्री बी.डी. प्रसाद (समाजसेवी), श्री नरेश कुमार (सचिव, सेपक टकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया), श्री सुनील सूर्यांत (चेयरमैन, सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड), श्री उदय साहू (अध्यक्ष, सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड), श्री मनोज महतो, श्री राजकुमार जैन, श्री राजीव रंजन, श्री संजय साहू, खेल विभाग के श्री मणिकांत कुमार एवं श्री दीपक तिर्की सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का चौथा दिन कल आयोजित होगा, जिसमें डबल इवेंट के मुकाबले खेले जाएंगे।
